फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gram panchayats will be pre - cast toilet

अब ग्राम पंचायतों में बनेंगे प्री-कास्ट शौचालय

Thu, 22 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 22 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gram panchayats will be pre - cast toilet

निर्मल भारत अभियान योजना से अब ग्राम पंचायतों में फिर करोड़ों रुपये खर्च कर प्री-कास्ट शौचालय बनाए जाएंगे। इनका निर्माण होने से पहले ही जहां एक ओर अधिकारी दो फाड़ नजर आ रहे हैं वहीं प्री-कास्ट शौचालय गांव में विवाद की जड़ भी बन सकते हैं।

विज्ञापन


जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक प्री-कास्ट शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया है। पंचायत उद्योग समिति को निर्माण की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। दूसरी ओर शौचालय निर्माण को लेकर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी एक मत नहीं हो पा रहे हैं लेकिन अब निदेशक ने निर्माण कार्य कराने को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इससे जल्द ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्री-कास्ट शौचालय बनता नजर आएगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण कराने को लेकर निर्मल भारत अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके तहत गांवों के प्रत्येक घर में शौचालय बनाकर लोगों को खुले में शौच करने से रोकना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अस्वच्छता से होने वाली बीमारी के बारे में भी जानकारी देनी थी। जिले में शौचालय निर्माण में अभी तक करोड़ों रुपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है, फिर भी हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बने शौचालयों का बहुत ही कम प्रयोग हो रहा है। शौचालयों में कंडे और पतवार रखे जा रहे हैँ। इस अव्यवस्था को सुधारने के बजाय अब फिर से शौचालय निर्माण पर करोड़ों रुपये फूंकने की तैयारी है। पेश है योजना की पड़ताल करती रिपोर्ट।


एक शौचालय निर्माण पर कुल 14500 रुपये की लागत निर्धारित हुई है। ऐसे में सभी ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण पर कुल 1.65 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

एक ग्राम पंचायत में एक ही प्री-कास्ट शौचालय बनेगा। ऐसे में अब यह विवाद का कारण बन सकता है कि इस पर हक किसका होगा। महाराष्ट्र के शौचालयों की भांति बनने वाले इन शौचालयों के निर्माण में अधिक कोई कार्य नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed