फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government will visit the elderly Shirdi

बुजुर्गों को शिरडी दर्शन कराएगी सरकार

Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 09 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Government will visit the elderly Shirdi
झूलेलाल की जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। सूबे की सरकार बुजुर्गों को सरकारी खर्चे पर शिरडी के दर्शन कराएगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल ट्रेन से छह दिवसीय यात्रा कराई जाएगी। राज्य सरकार के खर्चे पर होने वाली तीर्थ यात्रा में भोजन व नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने यात्रा में जाने के इच्छुक लोगों के आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


समाजवादी श्रवण यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। 26 अप्रैल से एक मई के बीच शिरडी सहित शनि शिगनापुर और त्रयम्बकेश्वर महादेव के दर्शन कराए जाएंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन के सहयोग से एक स्पेशल ट्रेन लखनऊ से चलाई जाएगी। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्हें गृह जनपद से लखनऊ तक निशुल्क लाया जाएगा और यात्रियों को यात्रा किट भी दी जाएगी। इसके अलावा सुबह व शाम को चाय-नाश्ता और दोपहर व रात का भोजन भी मुफ्त दिया जाएगा। बताया कि यात्रियों की देखभाल के लिए कोचों में टूर सहचर रहेंगे और यात्रा से पहले सभी का दुर्घटना बीमा भी कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल तक वेबसाइट पर आवेदन किए जाएंगे। बताया कि आवेदन के साथ सक्षम अधिकारी से निर्गत निवास, पहचान व जन्मतिथि प्रमाणपत्र और स्वयं की शारीरिक दक्षता के संबंध में जिला चिकित्साधिकारी से मिला स्वस्थता प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed