फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government paddy still lying in the open in Galla Mandi, again wet in the rain

Hardoi News: गल्ला मंडी में अभी भी खुले में रखा सरकारी धान, बारिश में फिर भीगा

Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Government paddy still lying in the open in Galla Mandi, again wet in the rain
फोटो-04- गल्ला मंडी में बारिश के पानी में भीगते धान के बोरे। संवाद
हरदोई। बारिश ने नवीन गल्ला मंडी की व्यवस्थाओं की पोल एक बार फिर खोल दी। जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने और सैकड़ों क्विंटल सरकारी खरीद का धान खुले में पड़े होने से अनाज खराब हो रहा है। बारिश से बचाने के लिए अनाज ढकने की पर्याप्त व्यवस्था मंडी प्रशासन अभी तक नहीं कर पाया है। इससे जिम्मेदारों की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है जिस पर फिलहाल अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में चारों ओर अव्यवस्था का आलम है। शनिवार शाम को आई आंधी और फिर बारिश के बाद मंडी में फिर से जगह-जगह पानी भर गया है। पर्याप्त शेड न होने के कारण सरकारी खरीद का धान अब पानी में भीग रहा है। मंडी में जल निकासी के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। साथ ही अनाज को ढकने के लिए तिरपाल जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सैकड़ों क्विंटल धान खराब होने की कगार पर है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी कई बार बारिश होने पर धान भीग चुका है और खराब भी हुआ है लेकिन हैरानी की बात यह है कि मंडी प्रशासन ने अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन

धान भीगने से उसमें अंकुरण और सड़न का खतरा पैदा हो गया है। अधिकारियों की लापरवाही से अनाज कचरे के ढेर में तब्दील हो रहा है। मंडी सचिव ज्योति जौहरी ने बताया कि धान को तिरपाल और पॉलीथिन से ढक कर रखा गया है। मिलों का धान है सभी को जल्द ही उठान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed