फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government advocate's mother robbed, gold chain stolen

Hardoi News: शासकीय अधिवक्ता की मां के साथ टप्पेबाजी, सोने की चेन पार

Thu, 27 Feb 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 27 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government advocate's mother robbed, gold chain stolen
हरदाेई। शासकीय अधिवक्ता की मां के साथ टप्पेबाजी हो गई। ऑटो पर चढ़ते समय दो महिलाएं उन पर गिर गईं। इसी दौरान अधिवक्ता की मां के गले से लगभग पौने दो लाख रुपये कीमत की सोने की चेन पार कर दी।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता गुंजन मिश्रा बिलग्राम चुंगी के निकट रहते हैं। गुंजन के मुताबिक बीती 24 फरवरी को उनकी मां कमलेश कुमारी दिन में 12 बजे खुशीराम बगिया के पास से ऑटो से घर आ रही थीं। बिलग्राम चुंगी से दो महिलाएं ऑटो पर मैदा मिल जाने की लिए चढ़ीं। चढ़ते समय दोनों महिलाएं कमलेश कुमारी के ऊपर गिर गईं।
विज्ञापन

कमलेश कुमारी ने टोका तो उन औरतों ने माफी मांगी और फिर इसी दौरान उनके गले में पड़ी सोने की चेन पार कर दी। घर पहुंचकर कमलेश कुमारी को घटना का पता चला। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई र्है। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed