{"_id":"64fa09ea46bc43e73c07de44","slug":"got-land-for-six-homeopathic-hospitals-now-waiting-for-the-budget-hardoi-news-c-213-1-hra1003-3255-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छह होम्योपैथिक चिकित्सालयों के लिए मिली जमीन, अब बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छह होम्योपैथिक चिकित्सालयों के लिए मिली जमीन, अब बजट का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद में किराए के भवनों में संचालित छह होम्योपैथिक चिकित्सालयों के निजी भवन का निर्माण कराने को जमीन मिल गई है। संबंधित स्थानों पर मांगी गई भूमि अस्पताल के नाम स्थानांतरित कर दी गई है। हालांकि अभी तक भवनों के निर्माण के लिए बजट नहीं मिला है।
जनपद में 15 राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें छह चिकित्सालयों को जमीन उपलब्ध हो गई है। जमीन पर अस्पताल का नाम दर्ज हो गया है। जहां पर अब भवन बनना बाकी है। वहीं दो ऐसे राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय हैं। जिन्हें जमीन तो मिल गई है, लेकिन वहां चकबंदी चल रही है। जिसके कारण अभी कागजी काम पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए 1000 वर्ग फिट व शहर क्षेत्र में 500 वर्ग फीट जमीन की आवश्यकता है।
इन अस्पतालों के नाम दर्ज हो गई जमीन
जिले में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मझिला, शहाबुद्दीनपुर ,उमरौली ,श्रीमऊ भरखनी, करावां, के लिए 1000 वर्ग फिट जमीन मिल चुकी है। जमीन अस्पताल के नाम दर्ज हो गई है।वही खसौरा व टंडौरखेड़ा में जमीन तो मिली है, लेकिन यहां पर चकबंदी चल रही है। जिसके कारण कागजी काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
इन अस्पतालों को अभी नहीं मिल सकी है जमीन
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अटिया मझिगवां, इछनापुर, शुक्लपुर भगत शाहाबाद असहीआजमपुर, मिरगावां, हरपालपुर है। यहां के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए बात चल रही है।
वर्जन
छह राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों को जमीन उपलब्ध हो गई है जिसमें अस्पताल के नाम जमीन दर्ज हो गई है। दो ऐसे अस्पताल हैं जहां पर जमीन तो मिली है, लेकिन चकबंदी होने के कारण अस्पताल के नाम दर्ज नहीं हुआ है। वित्तीय वर्ष में बजट मिलने की उम्मीद है जिसके बाद इन अस्पतालों का भवन निर्माण कराया जाएगा।
प्रदीप कुमार द्विवेदी
जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी हरदोई