{"_id":"5dfa71d08ebc3e879c0103fd","slug":"gopamau-mlc-post-for-union-on-social-media-hardoi-news-knp533069245","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज राजनीति में विधायक ही सबसे कमजोर कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज राजनीति में विधायक ही सबसे कमजोर कड़ी
विज्ञापन
हरदोई में विधायक श्यामप्रकाश की पोस्ट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेबाक बोल के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने मंगलवार को विधानसभा में विधायकों के धरने को लेकर फेसबुक आईडी पर टिप्पणी की है।
श्यामप्रकाश ने वर्तमान राजनीति में विधायक को ही सबसे कमजोर कड़ी बताते हुए अफसरों और कर्मचारियों की तर्ज पर विधायकों की भी यूनियन बनाने की जरूरत बताई है।
भाजपा विधायक ने बुधवार सुबह लगभग सवा आठ बजे एक पोस्ट डाली। इसमें श्यामप्रकाश ने लिखा है कि चपरासी से लेकर आईएएस तक, होमगार्ड से लेकर आईपीएस, सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, प्रधान, प्रमुख, किसान, व्यापारी आदि सभी के संगठन हैं।
विज्ञापन
ऐसे में विधायकों को भी अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन बनानी चाहिए। विधायक की इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने टिप्पणी की है और उन्हें बेखौफ होकर सच बोलने वाला विधायक तक कहा है।
बुधवार को दिन भर ये पोस्ट चर्चा का विषय बनी रही। विधायक श्यामप्रकाश इससे पहले भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों को निशाने पर लेते रहे हैं।