फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goods worth Rs 15 lakh, cash burnt in fire

Hardoi News: आग से 15 लाख का सामान, नकदी जली

Sat, 23 Dec 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 15 lakh, cash burnt in fire
शाहाबाद। मोहल्ला दिलेरगंज में घासमंडी के पास दो मंजिल दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दो लाख की नकदी समेत करीब 15 लाख का सामान जलकर राख हो गया। लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन

मोहल्ला दिलेरगंज में घासमंडी के पास पर रुचि गुप्ता पत्नी संचित गुप्ता के मकान में ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लहंगा-चुनरी, फर्नीचर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकान है। शुक्रवार को दुकान से धुआं उठता दिखा। रुचि गुप्ता ने बताया कि घासमंडी तिराहे के पास फूल शृंगार व ब्यूटी पार्लर की दो मंजिल दुकान है।
विज्ञापन

ऊपर की मंजिल में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठने पर आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन वाहन के आने में देर होने पर अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद अग्निशमन वाहन आया। आग पर काबू पाने से पहले ही वाहन का पानी खत्म हो गया, वाहन फिर पानी भरने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने नगर पालिका परिषद के हाइड्रोलिक वाहन के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया। रुचि गुप्ता के बताया कि अग्निकांड में दो लाख की नगदी, 200 पगड़ी, 50 डिब्बा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, 150 लहंगा, 250 शेरवानी, 35 लाचा, पार्लर का सामान, एलईडी, सोफा, डबल बेड व फ्रिज आदि सहित घरेलू सामान जल गया है। अग्निकांड की जानकारी तहसील अधिकारियों को दे दी गई है। करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed