{"_id":"5dc06c238ebc3e93de126ff5","slug":"goods-transport-carrying-people-life-in-danger-hardoi-news-knp5237743128","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में जान, भार वाहनों पर ढोई जा रही सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में जान, भार वाहनों पर ढोई जा रही सवारी
विज्ञापन
डाक बंगला रोड पर जाते डाले की छत पर बैठे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
माल ढोने वाले वाहन सवारियां ढो रहे हैं। हाल ये है कि ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप डाला पर बेहिसाब सवारियां लादकर जहां ट्रैफिक नियम तोड़े जा रहे हैं, वहीं लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाली जा रही है। यातायात माह चल रहा है लेकिन जिम्मेदार इससे अनजान बने हैं। एआरटीओ ने अभियान चलाए जाने की बात कही है।
हादसों में कमी आए, इसके लिए सरकार निरंतर यातायात व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास कर रही है। जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हाल ही में सरकार ने यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर नई नियमावली जारी की है, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।
सवारी वाहनों पर बेतरतीब ढंग से सवारियां ढोई जा रही हैं। यहां शहर व आस क्षेत्रों में धड़ल्ले से भाड़ा ढोने वाले वाहनों पर सवारियां ढोई जा रही हैं। पिकअप व ट्रैक्टर-ट्राली पर दर्जनों लोगों को बैठाकर इनका इस्तेमाल बतौर सवारी वाहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ समय पूर्व ही ट्रैक्टर-ट्राली व पिकअप से कई हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें कई की मौतें हो चुकी हैं। इतना होने के बाद भी न तो लोग सुधरने को तैयार हैं और न ही जिम्मेदार अधिकारी इस व्यवस्था पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
सोमवार को शहर में पिकअप व ट्रैक्टर ट्रालियों पर लोग सवारी वाहनों की तरह बैठ कर यात्रा करते नजर आए। जागरूक लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था का ये सबसे खराब हिस्सा है।
नियम तोड़ना गलत, होगी सख्ती कार्रवाई
हरदोई। एआरटीओ प्रशासन दीपक शाह ने बताया कि भार वाहनों का काम माल ढोना है। इसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होते हैं। ऐसे वाहनों पर यात्रा करना असुरक्षित है, लोगों को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा।
बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली कृषि यंत्र है। ट्राली पर किसी भी प्रकार की यात्रा पूर्णतया असुरक्षित है, इससे बचें। एआरटीओ ने बताया कि इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाए जा रहे हैं। अगर कहीं कोई नियम तोड़ते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ चुंगी पर चौकी के पास से गुजरती ट्रैक्टर ट्राली व उस पर सवार महिलाएं एवं बच्चे। संवाद न्यूज ए?- फोटो : HARDOI