{"_id":"601ece808ebc3e74282d54c3","slug":"golu-murdeer-had-arrested-hardoi-news-knp610293194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलू हत्याकांड का खुलासा, पिता पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलू हत्याकांड का खुलासा, पिता पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
ोटो-15-हत्यारोपी के बारे में जानकारी देते एसपी अनुराग वत्स। संवाद
- फोटो : HARDOI
ग्राम कौंढ़ा में छह साल के बच्चे वरुण उर्फ गोलू की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने की थी। पुलिस का दावा है कि उसने अपने बेटे की मदद से बच्चे का अपहरण किया।
वह बच्चे के परिवार से फिरौती वसूलना चाहता था, लेकिन जब तलाश तेज हो गई तो उसने बच्चे की हत्या कर शव तालाब में छिपा दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसके नाबालिग बेटे को सह अभियुक्त बनाकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
देहात कोतवाली के ग्राम कौंढ़ा निवासी वरुण उर्फ गोलू (6) 15 जनवरी को घर के बाहर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद पता न चलने पर गोलू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले गुरुवार को वरुण का शव गांव से कुछ दूर स्थित रेलवे ट्रैक के निकट तालाब में बोरी में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि गांव के रामखेलावन ने फिरौती वसूलने के लिए वरुण का अपहरण किया था, लेकिन जब पूरा गांव वरुण को खोजने में लग गया तो वह घबरा गया।
उसने वरुण को कुछ दूर स्थित तालाब के पास ले जाकर गला दबाकर मार दिया। इसके बाद बोरी में शव रखकर तालाब में दबा दिया। बोरी पर ऊपर से ईंटे भी रख दीं।
एसपी ने बताया कि रामखेलावन ने अपने पुत्र (12) के जरिये वरुण को मुरमुरे देने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसे एक दुकान पर समोसे भी खिलाए। पुलिस ने राम खेलावन को जेल भेज दिया है, जबकि उसके पुत्र को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 25 जनवरी को राम खेलावन ने गोलू की पैजामी के साथ एक पत्र भी ग्राम प्रधान के बेसमेंट के पास फेंका था। इस पत्र में कपड़ा पहचान कर बच्चा पहचान लेने और इसी आधार पर लेनदेन के लिए आने की बात कही गई थी। कक्षा सात तक पढ़े राम खेलावन ने काफी लंबा पत्र लिखा था। पुलिस का दावा है कि राम खेलावन ने रुपयों की चाहत में घटना को अंजाम दिया।