फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goddess Lakshmi, Shri Ganesh and Saraswati were worshiped in every house in five Rajyoga.

Hardoi News: पांच राजयोग में घर-घर विराजीं मां लक्ष्मी, श्रीगणेश, सरस्वती का हुआ पूजन

Sun, 12 Nov 2023 07:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Goddess Lakshmi, Shri Ganesh and Saraswati were worshiped in every house in five Rajyoga.
हरदोई। रविवार को पांच राजयोग और शुभमुहूर्त में मां लक्ष्मी घर-घर विराजीं। घरों और प्रतिष्ठानों पर लोगों ने मां लक्ष्मी के साथ श्रीगणेश और सरस्वती का लोगों ने पूजन किया। विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ ही लोगों ने मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि का वर मांगा।
विज्ञापन

शाम होते ही लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी, श्रीगणेश के साथ ही सरस्वती, भगवान कुबेर की मूर्ति के साथ ही भगवान विष्णु और तुलसी का पूजन किया। भोग प्रसाद अर्पित किया और दीयों को प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि और श्रीगणेश से रिद्धि-सिद्धि, मां सरस्वती से विद्या-बुद्धि का वर मांगा।
विज्ञापन

व्यापारियों और कारोबारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर आचार्यगणों के सानिध्य में पूजन-अर्चन किया। दीपावली पर इस बार दो शुभ मुहूर्त के साथ ही पां-पांच राजयोग पूजन के लिए लोगों को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने हवन-पूजन के साथ ही दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से घरों, प्रतिष्ठानों और मंदिरों को जगमग किया। लोगों ने घरों की मुंडेर और चाहरदीवारी पर बिजली की झालरों के साथ ही दीयों और रंग-बिरंगी मोमबत्ती को जलाकार कार्तिक की अमावस्या पर प्रकाश बिखेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed