फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goat thief with a reward of Rs 1 lakh arrested with the help of STF

Hardoi News: एक लाख का इनामी बकरी चोर एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Goat thief with a reward of Rs 1 lakh arrested with the help of STF
फोटो-33-कलुआ। संवाद
मल्लावां। बकरी चोरी के मामले में साढ़े पांच साल से फरार एक लाख रुपये के इनामी शातिर को पुलिस ने आगरा एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पुरवावां निवासी सूरज मवेशी पालते थे। 30 नवंबर 2020 की रात लगभग दो बजे कुछ लोग उनके घर के बाहर बंधी 40 हजार रुपये कीमत की सात बकरियांं चोरी कर ले गए। एक दिसंबर को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पता चला था कि कासगंज के नदरई निवासी कलुआ ने घटना को अंजाम दिया था। तब से पुलिस कलुआ की तलाश में थी लेकिन उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा था। बीते दिनों उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

मामले की विवेचना कुछ दिन पहले राघौपुर चौकी प्रभारी विनोद गोस्वामी को सौंपी गई थी। आगरा एसटीएफ की मदद और मुखबिर की सूचना पर आगरा में रेलवे ब्रिज के नीचे यमुना किनारे हाथी घाट से बुधवार रात 8:30 बजे कलुआ को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे लेकर हरदोई आया गया। मल्लावां कोतवाली में विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि कलुआ बेहद शातिर है। उसके खिलाफ हाथरस, आगरा, कासगंज, एटा, मथुरा और हरदोई में नौ मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट का भी मामला उसके खिलाफ दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed