फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   goa se laute youvak ki maut

लॉकडाउन में गोवा से लौटे युवक ने डाई पीकर जान दी

Tue, 12 May 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
goa se laute youvak ki maut
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान गोवा से गांव लौटे माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर ज्यौली निवासी युवक ने घर में ही सोमवार को डाई पी ली। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर ज्यौली निवासी पंकज (19) पुत्र छुटकौनू सिंह गोवा में आइस्क्रीम बेचता था। लॉकडाउन के कारण वह तीन दिन पहले गांव वापस आया था। सोमवार शाम उसने घर में डाई पी ली। परिजनों ने उसे कमरे में जाकर देखा तो वह बेसुध पड़ा मिला और पास ही डाई की शीशी पड़ी थी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां देर रात पंकज ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पंकज पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। माधौगंज थानाध्यक्ष धर्मेेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed