{"_id":"5debf81c8ebc3e1c0a1c9145","slug":"glucose-found-on-road-notice-to-nursing-home-hardoi-news-knp5307747187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में छापे के दौरान मौजूद मिलीं 16 आशा बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग होम में छापे के दौरान मौजूद मिलीं 16 आशा बहू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम (हरदोई)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बे के छह अस्पतालों और दो पैथोलॉजी सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान एक नर्सिंग होम में 16 आशा कार्यकर्ता मिलीं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक नर्सिंग के बाहर सड़क पर मरीज भर्ती कर ग्लूकोज चढ़ाए जाने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटर के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
शनिवार को सीएचसी इंचार्ज डॉ. विनीत तिवारी की अगुवाई में टीम ने नगर के एक हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान 16 आशाएं अस्पताल में मौजूद मिलीं। टीम ने उनसे नर्सिंग होम आने का कारण पूछा, तो वह जवाब नहीं दे सकीं। एक पैथोलॉजी में बिना रजिस्ट्रेशन के अल्ट्रासाउंड होते मिला। पैथोलॉजी में कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिला। इस पर टीम ने पैथोलॉजी में ताला डलवा दिया। सीएचसी के सामने स्थित पैथोलॉजी में टीम आने पर संचालक फरार हो गया। टीम ने इसके अलावा आधा दर्जन दवाखाने व नर्सिंग होम में जाकर मानकों की जांच की। कहीं भी कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनीत तिवारी ने बताया कि सभी अस्पताल व पैथोलॉजी संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।