फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girls showed off their wrist strength in arm wrestling trials

Hardoi News: आर्म रेसलिंग के ट्रायल में बालिकाओं ने दिखाया कलाइयों का जोर

Sun, 19 Oct 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girls showed off their wrist strength in arm wrestling trials
फोटो-21- आर्म रेसलिंग प्र​तियोगिता के लिए ट्रायल में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी। स्रोत: स्वय
हरदोई। राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के लिए रविवार को खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। शंकर व्यायामशाला में आर्म रेसलिंग के लिए हुए ट्रायल के दौरान बालिकाओं में उत्साह देखने को मिला। बालिका वर्ग में सबसे अधिक खिलाड़ियों ने पहुंचकर अपनी कलाइयों का जोर दिखाकर दावेदारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सीतापुर रोड स्थित शंकर व्यायामशाला की तरफ से एक बार फिर से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। राज्य स्तर पर होने वाली तीसरी आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेगी। इसमें जिले की टीम भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए रविवार को टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग के लिए सबसे अधिक बालिका वर्ग से खिलाड़ी पहुंचे। अंतरराष्ट्रीय कोच पूनम तिवारी ने बताया कि तीसरी इंटर स्कूल राज्य स्तरीय पंंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित होगी। इसके लिए हुए ट्रायल में दोनों वर्ग से खिलाड़ी आए हैं। इनमें बालिकाओं की संख्या अधिक रही। जिला स्तरीय टीम का चयन पूरा होने के बाद टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि टीम टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए एक दिन पहले रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed