फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl's body found hanging, after some time the young man was run over by the train.

Hardoi News: युवती का फंदे पर लटकता मिला शव, कुछ देर बाद ट्रेन से कट गया युवक

Tue, 05 Dec 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging, after some time the young man was run over by the train.
हरदोई/बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के कपूरपुर बहोरन गांव में युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके कुछ घंटे बाद ही गांव निवासी युवक ने देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। महज डेढ़ घंटे के अंतराल पर हुई इन दोनों घटनाओं को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है, लेकिन युवक और युवती के परिजन इस पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

कपूरपुर बहोरन निवासी विनोद कुमार लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को दिन में लगभग 11 बजे उनके परिजन मकान की छत पर बैठै थे। इसी दौरान विनोद की पुत्री शालू (18) नीचे कमरे में चली गई और कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शालू ककरघटा स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है।
विज्ञापन

इस घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर कौंढ़ा और पिहानी चुंगी रेलवे क्राॅसिंग के बीच किसान एक्सप्रेस से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पिहानी चुंगी चौकी प्रभारी बालेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। पास ही क्षतिग्रस्त मोबाइल पड़ा था। इसका सिम निकालकर दूसरे मोबाइल से कॉल कर परिजनों को सूचना दी गई। युवक की शिनाख्त कपूरपुर बहोरन निवासी अमित पाल (25) के रूप में हुई। घटना की जानकारी पर पिता नीरू पाल अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह का दावा है कि युवती के परिजनों ने मानसिक रूप से परेशान होकर खुदकुशी करने की जानकारी दी है। इसी जानकारी पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह का संबंध होने की बात से मृतक के परिजनों ने इन्कार किया है। हालांकि दोनों घटनाओं को एक साथ जोड़कर ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed