फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   girl student cleaning school, vedio viral

हरदोई: छात्रा से कक्षा में झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल, सफाई में प्रधानाध्यापक ने कही ये बात

Wed, 13 Oct 2021 08:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 Oct 2021 08:36 PM IST
सार

कक्षा में झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक अखिलेश नारायण चौरसिया को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश यादव ने तलब कर लिया। मामले में उच्चाधिकारियों को भी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि विद्यालय में छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं का रोस्टर है।

विज्ञापन
girl student cleaning school, vedio viral
कक्षा में झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रावल में छात्रा से कक्षा में झाड़ू लगवाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी की गई तो पता चला कि स्वच्छता अभियान के तहत स्कूल में बच्चों से सफाई कराने का रोस्टर रजिस्टर पर बना है।
विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में कक्षा में बड़ी संख्या में अन्य छात्राओं की मौजूदगी में यूनिफार्म में छात्रा झाड़ू लगा रही है। प्राथमिक जांच में वीडियो विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय रावल का बताया गया है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक अखिलेश नारायण चौरसिया को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश यादव ने तलब कर लिया। मामले में उच्चाधिकारियों को भी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि विद्यालय में छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं का रोस्टर है। स्वच्छता मिशन के तहत यह रोस्टर बनाया गया है। हर दिन अलग-अलग बच्चों और शिक्षकों को सफाई के लिए प्रेरित करते हुए सफाई कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed