फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl killed, two injured in collision of two bikes

Hardoi News: दो बाइकों की टक्कर में बच्ची की मौत, दो घायल

Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Girl killed, two injured in collision of two bikes
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चपरतला मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक के चालक को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

केतवाली क्षेत्र के कुल्लही गांव निवासी अशोक कुमार (35) शुक्रवार की शाम चार बजे अपनी पुत्री सलोनी (10) को दवा दिलाने बाइक से पिहानी जा रहे थे। कस्बे में ही पिहानी चपरतला मार्ग पर एक धर्मकांटा के पास दूसरी तरफ से आ रहे धीरज (23) की बाइक से भिड़ंत हो गई। घटना में अशोक, सलोनी और धीरज घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अशोक और धीरज को जिला अस्पताल रेफर किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed