फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl dies, witchcraft materials found on the roof of the house

Hardoi News: संदिग्ध हालात में बालिका की मौत, मकान की छत पर पड़ी मिली तंत्रमंत्र की सामग्री

Wed, 03 Dec 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Girl dies, witchcraft materials found on the roof of the house
हरियावां। थाना क्षेत्र के रारा गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला समेत तीन लोग तंत्र मंत्र करते हैं। इसके असर से छात्रा की मौत हुई है। मृतका के मकान की छत पर तंत्र मंत्र में इस्तेमाल की जाने वाली पूजन सामग्री भी पड़ी मिली है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

रारा गांव निवासी अमित कुमार खेती करते हैं। उनकी पुत्री पल्लवी (12) कक्षा सात की छात्रा थी। अमित के मुताबिक, मकान के बाहर उनका शौचालय बना हुआ है। बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे पल्लवी लघुशंका के लिए शौचालय गई। वापस आने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसको झटके आने लगे। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना के हालात पर संदेह जताते हुए अमित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इकलौती बेटी की मौत से अमित बदहवास हो गया। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाली महिला, उसका पति और देवर तंत्र मंत्र करते हैं। दावा है कि तंत्रमंत्र के असर से ही पल्लवी की मौत हुई है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पल्लवी की मां और चचेरे भाई की भी हुई थी अचानक मौत
अमित का दावा है कि उसकी पत्नी साधना (पल्लवी की मां) की मौत वर्ष 2019 में प्रसव के दौरान हो गई थी। इसकी वजह भी तंत्र मंत्र ही था। बीते जून में अमित के बड़े भाई सरोज के पुत्र लवकुश (13) की मौत भी बिल्कुल इसी तरह हुई थी, जैसे पल्लवी की मौत हुई है। अमित का कहना है कि पहले वह इन्हें सामान्य घटनाएं समझ रहे थे, लेकिन अब भरोसा है कि तंत्र मंत्र के कारण ही घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed