फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl burnt to death in fire, dead body found in verandah

Hardoi News: युवती की आग से जलकर मौत, बरामदे में मिला शव

Mon, 11 Nov 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Girl burnt to death in fire, dead body found in verandah
गोपामऊ। कस्बे के मोहल्ला बंजारा में आग लगने से घर में अकेली युवती की जलकर मौत हो गई। प्राथमिक जांच में डीजल के इस्तेमाल से आग लगने की बात सामने आई है। भाई ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए खुदकुशी किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंजारा निवासी सिद्दीक करीबी रिश्तेदार के निधन हो जाने पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार को गए थे। उनकी पत्नी मेहरुन अपने पुत्र इस्तिखार के साथ दवा लेने हरदोई गई हुई थीं। घर में उनकी पुत्री सना (18) अकेली थी। सना की बड़ी बहन सबा की ससुराल पड़ोस में ही है। सबसे छोटी बहन अदीबा सबा के साथ ही रहती है। अदीबा ने बताया कि सोमवार की दोपहर में लगभग तीन बजे सना को बुलाने गई, तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। किसी तरह उसने कुंडी खोली और अंदर जाकर देखा तो बरामदे में सना का जला हुआ शव पड़ा था। कुछ ही दूर पर एक केन रखी थी, जिसमें से डीजल की खुशबू आ रही थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ हरियावां संतोष सिंह और टडि़यावां थानाध्यक्ष अमित सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए। भाई इस्तिखार ने बताया कि सना मानसिक रूप से बीमार थी। उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं और खुदकुशी का मामला बताया है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed