फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gift of a new bridge to a population of three and a quarter lakhs

Hardoi News: पौने तीन लाख की आबादी को नए पुल की सौगात

Tue, 05 Mar 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 05 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Gift of a new bridge to a population of three and a quarter lakhs
हरदाेई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बिलग्राम-सांडी-अल्हागंज मार्ग पर तकरीबन 53 साल पहले गर्रा नदी पर बनाए गए पुल की जगह नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन

21 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से 181.58 मीटर लंबा पुल गर्रा नदी पर बनाया जाएगा। इस सौगात से तकरीबन पौने तीन लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।
सांडी से हरपालपुर जाने वाले रास्ते पर बरौलिया गांव के पास गर्रा नदी पर पुल है। इस पुल का निर्माण वर्ष 1970 में कराया गया था। तब से अब तक वाहनों की संख्या में कहीं ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है। भारी वाहनों का आवागमन भी बढ़ा है। इन कारणों के चलते पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। गत वर्ष भी 28 जून को पुल क्षतिग्रस्त हो गया था और इसकी मरम्मत में दो माह लग गए थे।
विज्ञापन

30 अगस्त 2023 को इस पुल पर दोबारा आवागमन शुरू हो पाया था। पुल क्षतिग्रस्त होने की जांच कराई गई थी और तब पता चला था कि पुराना पुल होने के कारण यह क्षतिग्रस्त हुआ है। तब से यहां पर नए पुल के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब यहां नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव शासन ने मंजूर कर लिया है। 21 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से दो लेन का पुल बनाया जाएगा। निर्माण कार्य कराने के लिए राज्य सेतु निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब नहीं लगाना पड़ेगा 40 किमी का फेरा
पुल क्षतिग्रस्त होने पर लोगों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता था। कन्नौज से कुसुम खोर होते हुए बिलग्राम, हरपालपुर और सांडी आने वाले वाहनों को तकरीबन 40 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ता था। इसी तरह सांडी के लोगों को भी श्रीमऊ और भदार होते हुए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। फर्रुखाबाद के लिए भी लोगों को सवायजपुर होकर जाना पड़ रहा था।





बिलग्राम सांडी अल्हागंज राज्य राजमार्ग पर गर्रा नदी पर नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बजट भी स्वीकृत कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश में मार्गाें और पुलों का भी अहम योगदान है।
जितिन प्रसाद, लोक निर्माण मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed