फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ggic dominated the perturbations

जीजीआईसी में हावी रहीं अव्यवस्थाएं

Thu, 19 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
ggic dominated the perturbations

परीक्षा केंद्रों पर बुधवार की देर शाम तक बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां चलती रहीं। सबसे खराब स्थिति कस्बे के इकलौते बालिका इंटर कालेज में देखने को मिली।

विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज इस बार चार विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर संजय गांधी इंटर कालेज अब्दुल्लानगर, हुसैनी उच्चतर माध्यमिक हायर सेकेंड्री स्कूल सरैयां, जीजीआईसी और हामिद अली इंटर कालेज के हाईस्कूल मेें 344 और इंटरमीडिएट में 400 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


इस बड़े सेंटर पर व्यवस्थाओं का हाल सबसे बुरा नजर आया। शाम होने तक केवल दो टीचर ही तैयारियों में लगी नजर आईं। प्रधानाचार्य स्वास्थ्य अवकाश पर चली गईं हैं। शशी दीप्ति के पास कार्यवाहक प्राचार्य का चार्ज है। दूसरी टीचर प्रियंका वर्मा हैं, जिनके पैर मेें फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डयूटी ज्वाइनिंग को केवल पांच टीचर पहुंचे। जबकि केंद्र व्यवस्थापक तक का पता नहीं था। शशी दीप्ति ने बताया कि 58 बच्चों का हिंदी विषय गलत लिख कर आ गया है। बोर्ड को फैक्स किए जाने के बावजूद अभी कोई हल इस बारे में नहीं सुझाया गया है। उनके पास तजुर्बेकार टीचर नहीं हैं। ऐसी स्थिति में तमाम तैयारियां अकेले कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।


वहीं भारतीय इंटर कालेज और सुदर्शन शिक्षा सदन इंटर कालेज मझिया में भी तैयारियाें को अंतिम रूप देने में कालेज अमला देर शाम तक व्यस्त रहा। भारतीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि विषय को लेकर कुछ सामान्य त्रुटियां हैं, जिन्हें बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सुधारे जाने की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed