फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Get the connection of five horse power

पांच हार्स पावर का मिलेगा कनेक्शन

Mon, 10 Aug 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 10 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Get the connection of five horse power

जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने सोमवार को किसानों की

विज्ञापन
समस्याओं को प्रमुखता से लेते हुए बिजली विभाग के अफसरों से बात कर उन्हें निजी नलकूप के लिए पांच हार्स पावर का कनेक्शन देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इससे जिले में बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित होंगे।

उन्होंने पौधरोपण, समाजवादी पेंशन समेत अन्य विभागों की बैठक कर संबंधित अफसरों को कड़े निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके आर्या से कहा कि जिन क्षेत्रों में बोरिंग में अधिकतम 25 फिट तक वाटर लेबल होगा, वहां पांच हार्स पावर का मोटर पानी आसानी से खींच सकता है।

कहा कि 7.5 के स्थान पर 5 हार्स पावर का कनेक्शन दिया जाए, इससे किसानों को अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा और कनेक्शन भी आसानी से मिल जाएगा। इस पर बिजली विभाग के अफसरों ने पांच हार्स पावर के कनेक्शन पर सहमति जताई। डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही चार घंटे की सप्लाई को 10 घंटे तक करने के निर्देश दिए।

इस बाबत उन्होंने बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक से बात की और कहा कि बारिश न होने से खरीफ की फसल सूख रही है और ट्यूबवेल से पानी लगाने को 10 घंटे की सप्लाई जरूरी है। इस पर एमडी ने 10 घंटे के शेड्यूल पर आश्वासन दिया। इस दौरान एक्सईएन लघु सिंचाई शैलेंद्र सिंह, एक्सईएन विद्युत प्रथम खंड एसके श्रीवास्तव व द्वितीय राजाबाबू के अलावा किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान समेत विभागीय अफसर मौजूद थे।

उधर, पौधरोपण की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागवार दिए लक्ष्य के सापेक्ष लगाए गए पौधों की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष पौध नहीं लगाए गए। वहीं सहकारिता विभाग की ओर से तीन हेक्टेयर के सापेक्ष 0.8 हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण किया गया।

ट्यूबवेल विभाग व जल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी न आने पर चेतावनी। जिला वन अधिकारी रेनू सिंह ने कहा कि सभी विभाग पौधरोपण की सूची दें जिससे शासन को सूची भेजी जा सके। इस मौके पर डीडीओ उग्रसेन यादव समेत कई अफसर मौजूद थे।

उधर, समाजवादी पेंशन योजना की समीक्षा में जिन 12 हजार पात्रों के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो सक ा, उनकी सूची संबंधित ईओ को सुधरवाने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि सूची का सत्यापन कराकर एवं सही खाता संख्या अंकित कर 14 अगस्त तक सूची मुहैया कराएं।

वहीं डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण से संबंधित त्रुटिपूर्ण सूचियों को ठीक कराकर 11 तक मुहैया कराएं और जो बीएलओ लापरवाही बरते उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अफसर अपने तैनाती मुख्यालय पर रुककर कार्य करें और अवकाश के दिनों में बगैर अनुमति के किसी भी दशा में मुख्यालय न छोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed