{"_id":"5e9ddd8b8ebc3ed589711f26","slug":"genhu-khareed-hardoi-news-knp5562145155","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 हजार क्विंटल के पार पहुंचा खरीद का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 हजार क्विंटल के पार पहुंचा खरीद का आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में खोले गए 98 गेहूं क्रय केंद्रों पर बुधवार से शुरू हुई खरीद धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही है। रविवार की शाम तक जनपद में खरीद का आंकड़ा 45 हजार क्विंटल के आंकड़े को पार कर गया है। इससे इतर बाजार/मंडी में अब भी आवक जोर नहीं पकड़ सकी है। गत वर्ष की अपेक्षा शहर मंडी में आवक का आंकड़ा बमुश्किल 20 फीसदी पहुंच पाया है।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉक डाउन जारी किए जाने को लेकर गेहूं की खरीद 15 दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। संशोधित कार्यक्रम के बाद 1 अप्रैल को शुरु होने वाली खरीद 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। शासन की ओर से जनपद को इस बार 10 लाख 46 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए खाद्य विभाग सात एजेंसियों के कुल 98 क्रय केंद्र खोले गए हैं।
बुधवार को शुरू हुई गेहूं की खरीद जनपद में रफ्तार पकड़ चुकी है। पांचवे दिन रविवार की शाम तक जनपद में खरीद का आंकड़ा 45 हजार क्विंटल का आंकड़ा पार कर गया है। अधिकारियों का कहना है कि दिन पर दिन खरीद तेज होगी। जनपद में तय समय में लक्ष्य अनुरूप खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं इससे शहर मंडी गेहूं की आवक अब भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। अप्रैल शुरू होते ही जहां हर साल मंडी में गेहूं की औसत दैनिक आवक का आंकड़ा 20 से 25 हजार क्विंटल के बीच रहता था। वहीं इस बार सोमवार को शहर मंडी में अधिकतम दैनिक आवक लगभग 3 हजार क्विंटल रही। मंडी सचिव बब्लू लाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से लॉक डाउन में कृषकों को ढील दी गई, इससे आवक बढने की उम्मीद है।
हरदोई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि जनपद में पहले चरण में 98 क्रय केंद्र खोले जा चुके हैं। एजेंसियों की ओर से नए क्रय केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव मिले थे। डीएम ने जनपद में नैफेड के 6, पीसीएफ के 4, यूपीएसएस के 2 व एफपीओ के 8 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। एजेंसियों प्रबंधकों को जल्द से जल्द केंद्र क्रियाशील कराने के निर्देश दिए गए हैं।