{"_id":"5e95e94e8ebc3e77b463c3e1","slug":"genhu-khareed-hardoi-news-knp555242380","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 98 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 98 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
हरदोई। आज से जिले में स्वीकृत हुए 98 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने क्रय केंद्रों से खरीद शुरू करने को कहा है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि केंद्र प्रभारियों व कर्मचारियों को शासन व प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
पूरे प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020-21 के तहत 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते 25 मार्च को पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। जिसके चलते शासन ने खरीद को 15 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। नए कार्यक्रम के अनुसार जनपद में बुधवार से गेहूं की खरीद शुरू होनी है।
शासन से जनपद को इस बार 10 लाख 46 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य अनुरूप खरीद के लिए इस बार प्रशासन ने 98 क्रय केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी गई है। खाद्य आयुक्त से निर्देश मिलने के बाद सोमवार को खाद्य विभाग व एजेंसियों ने अपने सभी केंद्र क्रियाशील करा दिए हैं। सोमवार को ही एडीएम संजय कुमार सिंह ने मंडी स्थित क्रय केंद्र पहुंच कर उपकरणों व वारदाने की उपलब्धता जांची।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से क्रय केंद्र खोले जाने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग व मास्क के इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं। तय नियमों के मुताबिक क्रय केंद्रों पर सैनिटाइजर व साबुन-पानी का भी प्रबंध भी करने को कहा गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पांडे ने बताया कि बुधवार से सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कराई जाएगी।