फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   General Manager dissatisfied with renovation plan and construction work

Hardoi News: नवीनीकरण प्लान और निर्माण कार्य से महाप्रबंधक असंतुष्ट

Tue, 14 Apr 2026 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
General Manager dissatisfied with renovation plan and construction work
हरदोई। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने सोमवार को काकोरी से शाहजहांपुर तक निरीक्षण के दौरान बालामऊ जंक्शन और हरदोई स्टेशन के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। दोनों ही स्टेशन पर निर्माण की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। हरदोई स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां के नवीनीकरण प्लान पर भी असंतुष्टि जताई। नवीन फुट ओवर ब्रिज को रेलवे कॉलोनी से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण कराया जा रहा है। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने मंडल अधिकारियों के साथ काकोरी से शाहजहांपुर तक पटरियों का निरीक्षण करने के साथ स्टेशनों का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1:10 बजे महाप्रबंधक का विशेष शटल पहुंचा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्य वर्ष 2023 में शुरू होने के बारे में बताया। कार्य मई 2025 तक पूरा होना था लेकिन तय समय सीमा तक कार्य पूरा न होने पर महाप्रबंधक ने नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को दिसंबर से जनवरी तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान 12 फीट के नए बने फुट ओवर ब्रिज का महोलिया शिवपार दिशा में रेलवे कॉलोनी से न जोड़े जाने पर असंतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने स्टेशन के डिजाइन पर सवाल उठाया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कार पार्किंग जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। एक कर्मचारी के सेफ्टी शूज न पहने होने पर उन्होंने सुपरवाइजर को फटकार लगाई। इस दौरान नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपनी 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीएमआई अंबुज मिश्रा और स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed