फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Geezer half hours outside OPD travaileth

ओपीडी के बाहर डेढ़ घंटे तड़पती रही वृद्धा

Sun, 16 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 16 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Geezer half hours outside OPD travaileth
जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर पड़ी वृद्ध मां के पास बैठा रामबहादुर। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिला अस्पताल के कक्ष संख्या नौ की ओपीडी के बाद शनिवार को शरीर में दर्द से परेशान महिला डेढ़ घंटे तक तड़पती रही। गेट पर मौजूद दलाल ने मरीज को डॉक्टर के पास नहीं जाने दिया। मीडियाकर्मियों के पहुंचने के बाद खलबली मच गई। सीएमएस ने फार्मासिस्ट को भेजकर मरीज को इमरजेंसी में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


शहर के करीब स्थित गांव मोहलिया शिवपार की रामप्यारी 75 बीमार चल रही हैं। बेटा रामबहादुर शनिवार करीब 11:30 बजे मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। पर्चा बनवाने के बाद वह मरीज को ओपीडी में कक्ष संख्या नौ के पास ले गया। कक्ष बरामदे में मां को लिटा दिया।
विज्ञापन


कक्ष संख्या नौ के गेट पर एक दलाल खड़ा था, उसने रामबहादुर को रोक लिया। दलाल ने कहा कि डॉक्टर साहब अभी नहीं देखेंगे। करीब आधा घंटे बाद राम बहादुर फिर गेट पर गया। दलाल ने कहा कि डॉक्टर आपकी मरीज को नहीं देखेंगे। आप जाकर सीधे भर्ती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबहादुर ने कहा कि बिना डॉक्टर के देखे कैसे भर्ती कर सकते हैं। इस बात पर दलाल से रामबहादुर की कहासुनी भी हुई। इसके बाद फिर रामबहादुर सामने पड़ी मां के पास बैठ गया। एक बजे उठकर डॉ. सुरजीत ओटी की ओर चले गए जबकि ओटी में दो बजे के बाद ही जाने का नियम है।

इसी बीच मीडियाकर्मी पहुंचे और दलाल से डॉक्टर के बारे में पूछा। दलाल ने डॉक्टर के ओटी में होने की जानकारी दी। फोटो जर्नलिस्टों के कैमरे के फ्लैश चमकने और मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर खलबली मच गई। इस पर सीएमएस ने फार्मासिस्ट विजय तिवारी को करीब एक बजे मौके पर भेजा।

विजय ने महिला को इमरजेंसी में लेजाकर भर्ती कराया। सीएमएस का डॉ. आर के मिश्रा कहना है कि डॉक्टर ओपीडी में थे। मरीज को शरीर में दर्द था तो उसे सर्जन के पास जाने की क्या जरूरत थी।


दूसरे डॉक्टर को दिखाना चाहिए था। मरीज को भर्ती कराकर डॉ. सुरजीत सिंह को बुलाकर जवाब तलब किया था। सीएमएस ने अस्पताल में दलाल होने की बात को गलत बताया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed