फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gas shortage fuels coal and wood fires, prices rise

Hardoi News: गैस की किल्लत ने सुलगाई कोयले और लकड़ी की आग, बढ़े दाम

Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gas shortage fuels coal and wood fires, prices rise
फोटो- 22- दुकान पर बिक्री के लिए रखी लकड़ियां। संवाद
हरदोई। एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति में आई गिरावट आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने लगी है। गैस की किल्लत और होम डिलीवरी में हफ्तों की देरी ने एक बार फिर पुराने दौर में लौटने पर मजबूर कर दिया है। होटल में तो अब खाना लकड़ियां व कोयला जलाकर बनाया जा रहा है, घरों में भी मांग बढ़ी है। भारी मांग का असर बाजार पर दिख रहा है, इन ईंधनों की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

रसोई गैस की किल्लत के कारण होटलों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं, घरों में भी खाना पकाने के लिए लोगों ने वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर देना शुरू कर दिया है। कमर्शियल सिलिंडर मिल नहीं रहे हैं, घरेलू सिलिंडर के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में अब लोग लकड़ी और पत्थर व इमली का कोयला जलाने लगे हैं। इस वजह से अब इन ईंधनों के दामों में भी आग लग गई है।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, अभी तक जो पत्थर का कोयला 40 से 45 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, वो अब 60 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। रेस्टोरेंट चलाने वाले दिनेश गुप्ता बताते हैं सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से भट्ठी सुलगाई है लेकिन अब कोयला भी महंगा हो गया है। गौरव बताते हैं कि कमर्शियल सिलिंडर न मिलने से दिक्कत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकड़ी का रेट भी बढ़ गया है। कोयला व लकड़ी विक्रेता राजेश गुप्ता ने बताया कि लकड़ी अभी तक सात से आठ रुपये किलो बिकती थी अब 12 से 14 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं, लकड़ी का कोयला भी 40 से 45 रुपये प्रति किलो हो चुका है। गैस की किल्लत के बाद दामों में बढ़ोतरी हुई है।


रसोई का भी बिगड़ा बजट
गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में आई गिरावट और डिलीवरी में हो रही भारी देरी के कारण मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। समय पर सिलिंडर न मिलने के कारण लोगों ने मजबूरन फिर से चूल्हे और कोयले की अंगीठी का रुख किया है। मांग बढ़ते ही व्यापारियों ने लकड़ी और कोयले के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इस कारण अब लोग अंगीठी भी नहीं जला पा रहे हैं। इस कारण इंडक्शन चूल्हे की तरफ लोगों का रुझान काफी बढ़ा है। गृहिणी सीमा देवी ने बताया कि सिलिंडर बुक किए 15 दिन हो गए लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हुई। चूल्हा जलाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।




महंगाई एक नजर में
ईंधन पहले की कीमत वर्तमान कीमत
पत्थर कोयला 40-50 रुपये/किलो 70 रुपये/किलो
लकड़ी 700-800 रुपये/क्विंटल 1200-1400 रुपये/क्विंटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed