फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   garra nadi me sav mila

चार किलोमीटर दूर मिला गर्रा में डूबे बालक का शव

Tue, 12 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
garra nadi me sav mila
शाहाबाद। बीते रविवार को आंधी आने के दौरान शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी में डूबे बालक का शव मंगलवार को ग्राम वासितनगर के निकट नदी किनारे उतराता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम उमरियाधानी निवासी रामसागर खेती करता है। उसका पुत्र अनमोल (9) अपने दोस्त गांव निवासी विवेक (10) पुत्र रामसहाय के साथ रविवार दोपहर गर्रा नदी पार कर तरबूज लेने के लिए गया था। लौटते समय दोनों दोस्त गर्रा नदी पार कर रहे थे, लेकिन तभी तेज आंधी आ गई थी। आंधी देखकर विवेक बीच नदी से ही पलेज की ओर लौट गया था, जबकि थोड़ी देर बाद अनमोल गर्रा नदी में डूब गया। काफी देर तक दोनों घर नहीं पहुंचे तो रामसागर ढूंढते हुए नदी पार कर पलेज पहुंचे तो विवेक ने पूरी घटना बताई। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी। गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से अनमोल को तलाश करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा था। मंगलवार सुबह घटनास्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर वासितनगर के निकट शव गर्रा नदी में उतराता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed