गणपति बप्पा मोरया से गूंजे पंडाल
सायंकाल
की आरती के बाद हुए कार्यक्रम में आए कलाकारों ने अपने सुरों व कला को जैसे
ही बिखेरना शुरू किया तो लोग मंत्रमुग्ध सा हो गए। नृत्य का प्रदर्शन कर
मेहमान कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ऐश्वर्या रावत,
प्रतीक्षा, अंकिता सिंह, पूजा शर्मा ने भी दर्शकों के सामने अपनी अपनी
प्रस्तुतियां रखीं।
इन कलाकारों का स्वागत समिति अध्यक्ष पंकज अग्रवाल
द्वारा किया गया। मेहमान कलाकारों के कार्यक्रम में महामंत्री अपूर्व
माहेश्वरी ने भी बीच बीच में मंच को संभाला व कार्यक्रम को गति प्रदान की।
इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें कई प्रतिभागियों ने
अपने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
उधर, गजानन सेवा समिति के तत्वावधान
में बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में देर शाम भजन का
आयोजन किया गया। जिसको देखकर मौजूद भक्त भी झूमने पर मजबूर हो गए। भजन
संध्या में शाहजहांपुर एवं लखनऊ से भी भजन गायकों ने ऐसा समां बांधा कि सभी
झूमनेे को मजबूर हो गए।
इससे पूर्व मेहंदी व अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन
हुआ। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई। निर्णायक मंडल में शामिल
स्वर्णिमा सिंह, अनुराधा मिश्रा, अनीता अवस्थी , पूनम द्विवेदी शामिल रही।
प्रतियोगिता चित्रा बाजपेई व गरिमा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन में हुई। इस
मौके पर दीपक महेंद्रा, हरगोविंद सेठी, प्रदीप बंसल, आलोक
सिंह आदि मौजूद थे।
उधर, सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी
के गणेशोत्सव में माता की चौकी का आयोजन किया गया जिसमें बरेली से आए संजय
सारस्वत ने विधि विधान से माता का पूजन करके माता के भजन गाए। इसके बाद
सायंकालीन आरती का आयोजन हुआ जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें
अक्षय महेंद्रा, आशीष रस्तोगी, मनीष रस्तोगी, दीपक वर्मा ने प्रसाद वितरित
किया।