फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganpati Bappa Morya , coming early next year

गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस जल्दी आ

Tue, 22 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Tue, 22 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya , coming early next year

जिले में सोमवार को गणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से

विज्ञापन
निकली। इस दौरान श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते और नाचते गाते चल रहेे थे। शाहाबाद में अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए गए। राम बाटिका चौक से शुरू हुई विसर्जन यात्रा नगर के कई मार्गों से होते हुए पिपरिया घाट पर संपन्न हुई।

यहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अखिलेश पाठक, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, डा. हिमांशु सेठी, राजेंद्र मिश्रा, अभय सिंह, अनिल मराठा, रमेश मराठा, योगेश गुप्ता, रमन गुप्ता, दीपक वर्मा आदि मौजूद थे। आशा एकेडमी के मुंशी खां, धीरू अवस्थी समेत तमाम लोगों ने विसर्जन यात्रा में सहयोग प्रदान किया।

पिहानी में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा नगर के बंदर मुरीदखानी, बंदर पार्क होते हुए नहर कोठी के निकट पहुंच कर संपन्न हो गई। विसर्जन यात्रा में डीजे पर नृत्य करते राधा-कृष्ण ने सब को लुभा रहे थे। अबीर-गुलाल की बरसात के बीच यात्रा में बुलेट पर सवार गणेशजी ने भक्तों को आकर्षित किया।

नहर कोठी के पास गणेश प्रतिमा को पूरी श्रद्धा और विधि विधान के साथ विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर अवधेश रस्तोगी, सभासद अभिषेक वैश्य, नवनीत वाजपेई, राजकुमार रस्तोगी, नीरज सिंह, गुंजन रस्तोगी, गुड्डू कपूर व अनुज शुक्ला आदि मौजूद थे। उधर, कछौना में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया।

आयोजन समिति के किशन अग्रवाल, सत्यम, शांतनु, सुनील सहित बड़ी संख्या में लोगों ने विसर्जन यात्रा में भाग लिया। बेनीगंज में रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई विसर्जन यात्रा आदि गंगा गोमती के तट पर पहुंची। जहां प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर देवीशरण, सुशील अवस्थी, दुर्गाशरण ,रामचंद्र वैश्य, सुनील आदि मौजूद थे।

मल्लावां में भगवंतनगर मोहल्ला से गणेश विसर्जन यात्रा निकली। इस मौके पर मयंक अग्निहोत्री, भास्कर मिश्र,गोलू, नीरज गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed