फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganpati Bappa fledged sit with musical instruments

गाजे बाजे के साथ गणपति बप्पा विराजे

Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Mon, 05 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa fledged sit with musical instruments
गणपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। चतुर्थी पर शहर से लेकर कसबों तक में शोभायात्राएं निकालकर गजानन की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। शाम को आरती कर गणेश को लड्डुओं का भोग लगाया गया। भव्य पंडालों में सजी मनमोहक झांकियां देखने शाम से ही भीड़ लगने लगी। सात दिन तक हर ओर गजानन के जयकारों की धूम रहेगी। घरों में भी प्रतिमाएं स्थापित की गईं।

विज्ञापन


हरदोई। श्री विनायक समिति के तत्वावधान में सोमवार को हरदोई के महाराजा श्री गणेश भगवान प्राण प्रतिष्ठा की गई।  समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने पत्नी अनुजा अग्रवाल संग पूजा की। अग्रवाल धर्मशाला में जूनियर व सीनियर वर्ग में कलश सज्जा प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी विभिन्न वेषभूषा में आए बच्चों ने हुनर का परिचय दिया। निर्णायक की भूमिका में पूनम तोमर मौजूद रहीं। देर शाम आरती एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने की। मंच का संचालन विनीता जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में पांच दिवसीय निशुल्क पतंजलि योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर संरक्षक सोमेंद्र अग्रवाल, अपूर्व महेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, जमुना सेठ आदि मौजूद रहे। योग शिक्षक हरिवंश सिंह व मुख्य योग शिक्षिका विनीता पांडे ने योग प्राणायाम को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस मौके पर शशिकला सिंह, प्रतिभा गुप्ता, कंचन पांडे, नीलम मिश्रा, मीरा द्विवेदी, सत्य प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed