फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganga water entering into villages

गांवों में भी घुसने लगा गंगा का पानी

Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 04 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ganga water entering into villages
तख्त डूबे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

छिबरामऊ। गंगा नदी के जलस्तर में फिर बढ़ोत्तरी होने लगी है। गुरुवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। नदी में पानी बढ़ने से बिलग्राम तहसील क्षेत्र की कटियारी के कई गांवों की फसलें डूब गई हैं और गांवों में पानी घुसने लगा है। नरौरा बांध से 1,15,250 क्यूसेक पानी गुरुवार को और छोड़ा गया। ये पानी शुक्रवार तक जनपद की सीमा में पहुंचेगा। इससे जलस्तर में और वृद्धि होने के आसार हैं।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के घासीराम रामपुरवा, बिछुइया, चिरंजूपुरवा, मोहन पुरवा, सोनारी पुरवा, त्रिलोकपुरवा आदि गांवों के खेतों में पानी भर गया है। गांवों में भी पानी घुसने लगा है। परसोला गांव की सड़क के ऊपर से बहाव होने लगा है। जिस तेजी से पानी बढ़ रहा है उससे लगता है कि कल तक पानी गांवों में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


चौधीपुरवा के चकरोड तक पानी पहुंच गया है। गंगा के करीब बसे कटरी बिछुइया के रामप्रसाद, लालाराम, रामप्रकाश, तोताराम, हरीशंकर, कुंजी, सुरेश, जगन्नाथ, बालकराम, चिरंजूपुरवा के रामपाल, अजय पाल, वेदप्रकाश, गिरवर, सूर्यकुमार, संतराम, मटरू, जगमोहन, बुलाकी, प्रेमबाबू, बलराम, दुर्गेश आदि ने बताया कि हमारी फसलें जलमग्न हो गई हैं। गांव में पानी घुसने लगा है। जानवर और परिवार को कहां ले जाएंगे। अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। गांवों में चारों तरफ पानी भरने से बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे जानवरों को टीके नहीं लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed