फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ganga reaches near danger level

हरदोई : गंगा चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची

Fri, 29 Jul 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ganga reaches near danger level
हरदोई। बांधों से पानी छोड़ने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पांचाल घाट माप केंद्र पर शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से कुछ ही दूर मिला। इसके कारण तटवर्ती गांवों में अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

हरिद्वार, बिजनौर, नरोरा बांधों से गंगा में करीब सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जानकारों का मानना है कि यदि बांधों से लगातार पानी छोड़ा गया तो गंगा जल्द ही खतरे के निशान की ओर बढ़ जाएंगी। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग सतर्क है। जिला प्रशासन के आला अफसर भी निगाह रखे हैं। नदियों से जुड़े इलाकों के तहसील अधिकारी व कर्मचारी भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अनुसार शुक्रवार को हरिद्वार से 90,852, बिजनौर से 95,578, नरोरा से 32,778 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। पांचाल घाट क्षेत्र की सीमा से लगे जिले के कई गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। गंगा एवं उसकी सहायक नदियों रामगंगा, गंभीरी, नीलम व गर्रा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार गौतम ने बताया कि बाढ़ को लेकर विभाग सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी चेतावनी बिंदु खतरे का निशान वर्तमान स्तर
गंगा 136.60 मी. 137.10 मी. 136.15 मी.
राम गंगा 136.60 मी. 137.10 मी. मापन गेज से नीचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed