{"_id":"618abae3334be7564c75545b","slug":"ganga-ghat-mard-should-be-prepared-before-mela-hardoi-news-knp663012996","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले से पहले सुधार लें सड़क और मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले से पहले सुधार लें सड़क और मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा किनारे घाटों पर लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंगलवार को डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ राजघाट और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले से पहले लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को घाटों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के अधिकारियों को मेला स्थल का मैदान समतल कराने के लिए कहा।
डीएम अविनाश कुमार ने मेला क्षेत्र का नक्शा देखा। गंगा में आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए मार्गों और ऊबड़-खाबड़ मेला मैदान की दशा सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने घाटों तक जाने वाले मार्गों का भी जायजा लिया।
अधिकारियों से कहा कि घाटों पर कम गहराई वाले स्थान चिह्नित कर वहां पर ही श्रद्धालुओं के स्नान की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त फोर्स तैनात की जाए, साथ ही पार्किंग को लेकर भी समुचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान एएसपी अनिल यादव, जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी स्वाती जैन, एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ विशाल यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।