{"_id":"68a8b46affc5c277fe0d8301","slug":"ganga-devis-students-dominate-the-chess-board-hardoi-news-c-213-1-hra1004-136199-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शतरंज की बिसात पर गंगा देवी के छात्र छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शतरंज की बिसात पर गंगा देवी के छात्र छाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद स्तरीय अंतर विद्यालीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रतियोगिता की शुरुआत कर खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें गंगा देवी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक प्रतियोगिताएं जीतकर बौद्धिक कुशलता का परिचय दिया। श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने किया। उन्हें गाइड व बैंड की टीम ने उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया। डीआईओएस ने दीप जलाकर व फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू कराईं।
छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 10 विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच अंडर-14, 17 और 19 वर्ष की आयु वर्ग में प्रतियोगिता हुई। इनमें अंडर-14 में बालिका वर्ग में जेके पब्लिक स्कूल प्रथम व श्री वेणी माधव विद्यापीठ द्वितीय रही, बालक वर्ग में गंगा देवी इंटर कॉलेज प्रथम, सनातन धर्म इंटर कॉलेज द्वितीय और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
अंडर 17 में बालिका वर्ग में गंगा देवी इंटर कॉलेज प्रथम, देव दरबार इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। बालक वर्ग में जेके पब्लिक स्कूल विजेता और गंगा देवी इंटर उप विजेता रही। अंडर-19 में श्री वेणी माधव इंटर कॉलेज प्रथम और जेके पब्लिक स्कूल द्वितीय रही।
बालक वर्ग में गंगा देवी इंटर कॉलेज विजेता और आरआर इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। विजेताओं को डीआईओएस और क्रीड़ा सचिव राम दयाल ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में शिक्षक रजनीश पांडेय व उमाशंकर रहे। रेफरी की भूमिका में आकाश अस्थाना रहे।