फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Games being played in the district sports competition of schools

Hardoi News: विद्यालयों की जनपदीय खेल प्रतियोगिता में हो रहा खेल

Fri, 22 Sep 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Games being played in the district sports competition of schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जनपदीय माध्यमिक व बेसिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता में खेल हो रहा है। खेल प्रतियोगिता में टीम और खिलाड़ी खोजे नहीं मिल रहे है। प्रतियोगिताएं सिर्फ रस्म अदायगी तक सिमट कर रह गई है। इससे जिले के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल रहा है।
जनपदीय माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 12 जुलाई से चल रही है। इन प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग विद्यालयों को मेजबानी दी गई है। प्रतियोगिता में 632 माध्यमिक विद्यालयों की टीमों को विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करना था। जनपदीय के साथ मंडलीय प्रतियोगिता का भी शेड्यूल जारी है।
विज्ञापन

इसमें भी जनपद स्तर पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रतिभाग करना है। माध्यमिक विद्यालयोंं की खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर वर्ग के बच्चों को भी शामिल करने के निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों की संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। मगर इसके बावजूद खेल प्रतियोगिताओं के लिए न तो टीम मिल रही है और न ही खिलाड़ी ही पहुंच पा रहे है। जिससे प्रतियोगिताएं औपचारिकता भर साबित हो रही है।
इंसेट
आधा दर्जन से अधिक नहीं बढ़ पा रही टीमों की संख्या
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में अब तक हुई प्रतियोगिता में टीमों की संख्या पांच से छह के बीच रही है। कई खेलों में तो खिलाड़ी ही नहीं मिले है। आयोजन करने वाले विद्यालय को विद्यालय की टीम को ही आपस में बांटकर प्रतियोगिता करानी पड़ी।
प्रतियोगिता जुलाई चल रही सितंबर में जारी हुए आदेश
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने के लिए 19 सितंबर को बीएसए की ओर से पत्र जारी किया गया है, जबकि प्रतियोगिताएं जुलाई से शुरू हुई है।
यह है विद्यालयों की स्थित
जिले में 632 माध्यमिक विद्यालय हैं, इनमें 72 एडेड, 55 राजकीय और शेष वित्त विहीन विद्यालय है। वहीं बेसिक में 3446 विद्यालयों में 620 जूनियर और 407 संविलियन विद्यालय संचालित हैं।


इंसेट
खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया था। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों की समीक्षा की जाएगी, जिन विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग नहीं कर रही है, उनसे जवाब मांगा जाएगा।
बाल मुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed