फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   galla mandi trader strike

गल्ला कारोबार पर एक राज्य दो कानून पर जारी रहेगा विरोध

Wed, 17 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
galla mandi trader strike
मंडी गेट पर विरोध प्रदर्शन व धरने को संबोधित करते मंडी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज गुप्ता। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सरकार की ओर से गल्ला कारोबार को लेकर लागू की गई नई व्यवस्था के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे शहर की गल्ला मंडी के व्यापारियों के समर्थन में बुधवार को सांडी, शाहाबाद और माधौगंज गल्ला मंडी के व्यापारी भी उतर आए। उन्होंने भी काम नहीं किया। चारों मंडियों में कारोबार पूरी तरह ठप रहा। व्यापारियों ने मंडी गेट पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल नवीन मंडी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा मंडी के अंदर व बाहर व्यवसाय को लेकर जो नई व्यवस्था लागू की गई है, वह तर्क संगत नहीं है। मंडी के बाहर व्यापार को कर से मुक्त किए जाने पर मंडी के अंदर कारोबार का प्रभावित होना तय है। व्यापारी एक ही कारोबार पर दो तरह के कानून नहीं बर्दाश्त करेंगे। महामंत्री हरिश्याम गुप्ता पीलू ने कहा कि सरकार के फैसले के बाद से व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगर ये व्यवस्था प्रभावी हो गई तो व्यापारियों के साथ ही मंडी में काम करने वाले पल्लेदार व अन्य लोग भी बेरोजगार हो जाएंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार सभी गल्ला कारोबारियों के लिए समान कानून लागू नहीं करती, व्यापारियों का आंदोलन व हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रामसरन गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीरज गुप्ता, रजनीश गुप्ता, सूरज गुप्ता, ब्रजकिशोर, संजय गुप्ता, विपिन गुप्ता, राजेश गुप्ता व सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बुधवार से सांडी, शाहाबाद व माधौगंज मंडी के व्यापारी भी हड़ताल पर चले गए। माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार नई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारी कौशल किशोर ने कहा कि सरकार मंडी के अंदर व बाहर व्यापार पर समान व्यवस्था लागू करे। व्यापारियों ने मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामआसरे गुप्ता, राकेश कुमार, विजय बाबू, महेश माहेश्वरी, रामशंकर गोश्वामी, देवेंद्र व सुधीर आदि मौजूद रहे। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार मंडी के व्यापारी हड़ताल पर रहे। व्यापारी मंडल के चंद्र भूषण रस्तेगी ने बताया कि जल्द ही बैठक कर रणनीति तय की जाएगी। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नवीन गल्ला मंडी में भी बुधवार को व्यापारियों ने काम ठप रखा। दोपहर में व्यापार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राना की अध्यक्षता में मंडी में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने नई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इस मौके पर संरक्षक वीरेंद्र गुप्ता, मनदीप मिश्रा, अनिल यादव, सुरेश चंद्र वर्मा, राधेश्याम कश्यप, रामप्रकाश व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
पदाधिकारी बोले, व्यापारी हित में निर्णय ले सरकार
उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मंडी में व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में पल्लेदारों व अन्य लोगों को भी रोजगार मिलता है। सरकार की नई व्यवस्था से मंडी के अंदर कारोबार प्रभावित होना तय है। व्यापारी इसलिए एक राज्य एक कानून की मांग करते हैं। सरकार व्यापारी हित में इस पर प्रभावी निर्णय ले।
- उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल हरदोई के महामंत्री हरिश्याम गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा मंडी के बाहर गल्ला कारोबार को लाइसेेंस व्यवस्था व मंडी शुल्क से मुक्त कर दिया गया है, जबकि मंडी के अंदर दो प्रतिशत मंडी शुल्क जारी रखने की बात कही गई है। ये पूर्णतया अनुचित है, व्यापारी इसका विरोध करते हैं।
- गल्ला मंडी हरदोई के व्यापारी विपिन गुप्ता ने बताया कि सरकार द्वारा गल्ला कारोबार को लेकर लागू किए गए नए नियम व्यापारी विरोधी हैं। नए नियमों से मंडी की आवक भी प्रभावित होगी। व्यापारी एक राज्य एक कानून की मांग कर रहे हैं जो पूरी तरह जायज है।

- उद्योग व्यापार मंडल नवीन गल्ला मंडी स्थल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि गल्ला कारोबार को लेकर सरकार को मंडी के अंदर व बाहर के लिए एक ही नियम बनाने चाहिए। ऐसा न होने पर मंडी के व्यापारियों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed