फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   galla mandi

तहसीलदार ने मंडी व्यापारियों को किया जागरुक

Tue, 14 Apr 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
galla mandi
फोटो-9- मंडी परिसर में व्यापारियों से बात करते तहसीलदार सदर रामवीर सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर की गल्ला मंडी में कारोबार पटरी पर आने लगा है। मंगलवार को निर्धारित शेडयूल के हिसाब से मंडी की दुकानें खुली। गेहूं की आवक भी अधिक रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर दुकानों पर तौल कराई गई।
विज्ञापन

गेहूं की फसल की कटाई व बाजार में आवक शुरू होने के बाद प्रशासन ने सभी गल्ला मंडियों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। मंडी खोलने के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। सोमवार को जहां मंडी में 12 ट्रालियां आईं थीं, वहीं मंगलवार को 25 किसान ट्रालियों से आवक लेकर मंडी पहुंचे।
विज्ञापन

मंडी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यापारियों के यहां उपज की तौल कराई। दुकानों पर सैनिटाइजर और साबुन की उपलब्धता जांची गई। मंडी पहुंचे तहसीलदार सदर रामवीर सिंह ने व्यवस्था का जायजा लिया। व्यापारियों और किसानों से मिलकर उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क पहनने व हाथ धोने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी के व्यापारी स्वदेश कुमार व ब्रज किशोर ने बताया कि उन्हें मंडी प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए हैं, लेकिन पास पर लगी फोटो पर मुहर (प्रमाणित) नहीं लगी है। इससे रास्ते मेें और मंडी गेट पर पुलिसकर्मी पास को लेकर आपत्ति जताते हैं।

मंडी सचिव बबलू लाल ने बताया कि व्यापारियों को मंडी प्रशासन की ओर से पास जारी किए गए हैं। अगर किसी को ऐसी समस्या आ रही है तो वह मंडी कार्यालय में संपर्क करें, समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed