{"_id":"64fa0b34ca679dd56e055655","slug":"g-20-summit-increased-the-problems-of-passengers-hardoi-news-c-213-1-hra1002-3272-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जी- 20 समिट ने बढ़ाई यात्रियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जी- 20 समिट ने बढ़ाई यात्रियों की समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 समिट के कारण स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों में से कई के रूट बदल दिए गए हैं, वहीं कई निरस्त कर दी गई है। इससे स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्याएं हो रही है। ट्रेनों के नियमित रूप से न चलने के कारण यात्री दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
स्थानीय स्टेशन से प्रतिदिन तीन दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। जिनसे बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, हरिद्वार, देहरादून, नई दिल्ली, दिल्ली, गाजियाबाद, अमृतसर, जम्मू के अलावा लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, प्रयागराज, हावड़ा आदि स्टेशनों की यात्रा करते हैं। इन दिनों दिल्ली में जी-20 की समिट चल रही है। जिस कारण कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ट्रेनें नहीं जा रही है। उनको बीच में ही डायवर्ट कर दिया जाता है। इसके अलावा विभिन्न कारणों से छह जोड़ी ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। स्थानीय स्टेशन पर आने वाले ट्रेनें कई घंटे विलंब से चल रहीं हैं।
विज्ञापन
स्थानीय स्टेशन पर आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट विलंब से आई, अवध असम एक्सप्रेस दो घंटा 11 मिनट, कोलकत्ता एक्सप्रेस दो घंटा दस मिनट, राजरानी एक घंटा 15 मिनट लेट हों गईं। वहीं आनंद बिहार एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन चल रहा है। इससे यात्रियों को समस्या हो रही है।