{"_id":"65a586012140d80def0fe0b4","slug":"from-today-shehnai-will-be-played-and-turban-will-be-decorated-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-9348-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आज से बजेगी शहनाई और सजेगी पगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आज से बजेगी शहनाई और सजेगी पगड़ी
Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। 15 जनवरी को मकर संक्रांति के त्योहार के साथ ही खरमास पूरा हो गया। अब शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त शुरू हो गए हैं।16 जनवरी से 12 मार्च तक शहनाई बजेगी। इसके साथ ही जनेऊ, मुंडन, गृह प्रवेश, गृह निर्माण आदि के शुभ काम किए जा सकेंगे। लोगों ने शुभ कामों की शुरुआत होने के मुहूर्त आते ही खरीदारी और बरात घर आदि की बुकिंग भी करानी शुरु कर दी हैं।
सरमास में शुभ कामों पर रोक रहती है। साल-2024 का पहला त्योहार सोमवार को मकर संक्रांति मनाया गया और शुभकार्यों के लिए मुहूर्त भी मिलने शुरु हो गए हैं। ऐसे में अब 16 जनवरी से ही शादी-ब्याह और अन्य शुभ काम किए जा सकेंगे। आचार्य उमाकांत शास्त्री, आचार्य संतोष कुमार मिश्र और आचार्य संतकुमार मिश्र ने बताया कि सरमास के पूरे होते ही पंचांग के अनुसार अब शुभ मुहूर्त शुरु हो गए हैं। पहली लगन 16 जनवरी को ही है। 16 जनवरी से 12 मार्च तक बड़ी संख्या में मुहूर्त हैं और इन मुहूर्त में शुभ कामों को किया जा सकेगा। लोग अपनी सुविधानुसार मुहूर्त का चयन कर रहे हैं।