{"_id":"0490061d5f68c38377bda1654da365b1","slug":"from-the-earthquake-drkin-kasturba-school-roofs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजले से दरकीं कस्तूरबा स्कूल की छतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजले से दरकीं कस्तूरबा स्कूल की छतें
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलजले से कस्तूरबा गांधी स्कूल की नवीन इमारत की छतें
विज्ञापन
कई स्थानों पर दरक गईं। स्टैंड पर कस्तूरबा गांधी स्कूल की छत से पपड़ी
गिरने पर जब टीचर्स ने देखा तो छत दरक गई थी। खौफजदा होकर सभी बच्चियों को
बाहर मैदान में निकाल दिया गया।
वाजिदनगर प्राथमिक स्कूल में भूकंप के झटकों से दीवारों पर लगी महापुरुषों की फोटो नीचे गिर गईं। अब्दुल्ला नगर, जूनियर हाईस्कूल पिहानी और बस स्टैंड पर भूकंप आते ही भगदड़ मच गई। दोबारा झटके आने की चेतावनी और इसके बाद से जारी अफवाहों से लोग खौफ का शिकार रहे।
पूरे क्षेत्र में दिन भर यही चर्चाएं होती रहीं। भयभीत लोग धार्मिक स्थलों पर पहुंच कर भूकंप दोबारा नहीं आने की प्रार्थना में लग गए। उध्ार, जमीन के दहलने की खबरों से खौफजदा होकर कई लोगाें के दिल भी दहल गए। काफी तो ऐसे भी थे जो उलझन, घबराहट का शिकार होकर डॉक्टरों के यहां भी पहुंच गए।
दिल के मरीजों को इस कुरदती कहर की खबर ने खासा परेशान किया। अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां पिहानी व आसपास के गांवों से ऐसे मरीज भी पहुंचे जो जलजले के बाद उलझन, घबराहट से दहशतजदा हो गए। कइयों को उलटियां भी आईं या फिर दिल की धड़कनें खतरनाक हद तक तेज हो गई थीं।
इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डा. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह केवल दहशत का परिणाम हो सकता है। दहशत में उलझन और घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। दिल के मरीजों को अचानक की ऐसी खबरें ज्यादा परेशान कर सकती हैं।