फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   From sunny winter relief

गुनगुनी धूप से मिली सर्दी से राहत

Wed, 07 Jan 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 07 Jan 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
From sunny winter relief

सर्द हवाओं से हाड़कंपाऊं सर्दी से कांप रहे लोगों के

विज्ञापन
लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहा। कोहरा कम रहने और बादल छंटने से जल्द निकल आए सूर्यदेव ने गुनगुनी धूप से लोगों को सर्दी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरों पर रंगत लौटी और ठंड से मुरझाए फूल भी धूप पाकर खिल उठे।

सूर्यदेवता के निकलने से लोगों को गुनगुनी धूप मिली और किसी हद तक ठंड से राहत भी महसूस की। दिन में धूप निकल आने से लोगों ने बाजारों की ओर रुख किया, जिससे वहां चहल पहल रही। लोगों ने खुले में बैठकर धूप का का आनंद लेने का प्रयास किया।

हालांकि, सूर्य अस्त होने के बाद ठंड के आगोश में समाने लगी शाम के समय फिर से कड़ी सर्दी का अहसास होने लगा, जिससे सर्दी से बचने के लिए तरह तरह के जतन करने पडे़। देर शाम बाद जो लोग घर से बाहर निकले वह पैक होकर निकले, ताकि ठंड से बचा जा सके। आज तापमान का अधिकतम स्तर 19 तथा न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed