{"_id":"69501d8963de40946a028bef","slug":"from-next-month-e-rickshaws-will-operate-on-only-10-routes-in-the-city-hardoi-news-c-12-1-knp1085-1373469-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अगले माह से शहर में सिर्फ 10 रूटों पर चलेंगे ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अगले माह से शहर में सिर्फ 10 रूटों पर चलेंगे ई-रिक्शा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर और देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेतहाशा बढ़े ई-रिक्शों पर लगाम लगाने की कवायद शुरू कर दी है। एक बार फिर ई-रिक्शा के रूटों का निर्धारण किया जा रहा है। एआरटीओ ने 10 रूट निर्धारित किए हैं और उन पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रूट का आवंटन होगा। ई-रिक्शा चालकाें को कलर कोडिंग और क्यूआर लेने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर में ई-रिक्शों की संख्या बढ़ रही है। इससे जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। ई-रिक्शों की भरमार को रोकने के लिए शहर और कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले ई-रिक्शों के लिए रूटों का आवंटन किया गया है। शहर में 10 रूट चिह्नित किए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि रूटों पर ई-रिक्शा चलाने के लिए वाहन स्वामी का नाम, चालक का नाम, मोबाइल नंबर, पता, पंजीकरण संख्या, लाइसेंस संख्या और चरित्र प्रमाण पत्र के साथ आएं व एआरटीओ कार्यालय से कलर कोडिंग और क्यूआर कोड ले लें। रूटों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज किया जाएगा। निर्धारित रूटों पर जनवरी 2026 से ई-रिक्शा चलाए जांएगे। इसके इतर ई-रिक्शा चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
इन रूटों पर होगा ई-रिक्शा का संचालन
. पिहानी चुंगी से बड़ा चौराहा होते हुए बिलग्राम चुंगी या अटल चौराहा
. पिहानी चुंगी से कैनाल रोड होते हुए रेलवे स्टेशन या कचहरी रोड
. महोलिया शिवपार से जिंदपीर चौराहा से रेलवे स्टेशन या कैनाल रोड होते हुए सिनेमा चौराहा
. रेलवे स्टेशन से सरकुलर रोड होते हुए लखनऊ चुंगी से बिलग्राम चुंगी से सांडी चुंगी
. रेलवे स्टेशन से कचहरी रोड होते हुए अटल चौराहा से बावन चुंगी
. सिनेमा चौराहा से धर्मशाला रोड से रफी अहमद रोड से एआरटीओ चौराहा से बिलग्राम चुंगी या मुन्नेमियां चौराहा से बाबा मंदिर
. लखनऊ चुंगी से सिनेमा चौराहा से अटल चौराहा से बावन चुंगी या पिहानी चुंगी
. लखनऊ चुंगी से राम जानकी मंदिर से आवास विकास से कैनाल रोड होते हुए रेलवे स्टेशन
. सांडी चुंगी से बावन चुंगी से राम दत्त चौराहा से बड़ा चौराहा से मुन्नेमियां चौराहा से बिलग्राम चुंगी से बाबा मंदिर
. अटल चौराहा से सिनेमा चौराहा से अस्पताल रोड से जिंदपीर या कैनाल रोड से जिंदपीर चौराहा व रेलवे स्टेशन।