फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Friends had killed the laborer for asking for a loan

उधारी मांगने पर दोस्तों ने की थी श्रमिक की हत्या

Sun, 03 Apr 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Friends had killed the laborer for asking for a loan
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र में रानी के बाग में आम की फसल की रखवाली कर रहे मजदूर की हत्या का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि 2150 रुपये की उधारी मांगने पर दो दोस्तों ने सिर पर ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
एसपी ने बताया कि सांडी कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी रामऔतार रानी के बाग में आम की फसल की रखवाली करते थे। 29 मार्च की रात बाग में सोते समय उनकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई रामरतन ने थाने में सूचना देकर साले का शव बाग में पड़ा होने की बात कही थी। उनकी तहरीर पर मोहल्ले के मनोज और राजीव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से आरोपी फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमेें लगाई गईं थीं। टीमों ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा स्थित एक तालाब के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल किया।
आरोपियों ने बताया कि रामऔतार ने अपने बुआ के लड़के बड़कौनू के पास से 5000 रुपये लेकर राजीव को कोयला खरीदने के लिए दिए थे। राजीव ने दो दिन बाद 5500 रुपये देने का वादा किया था।
राजीव ने कोयला बेचकर 3000 हजार रुपये दे दिए और 2500 रुपये बकाया रह गए थे। रामऔतार लगातार राजीव से रुपये की मांग कर रहा था। घटना की रात राजीव व मनोज बाग में आए तो रामऔतार ने रुपये मांगे।

जिस पर आरोपियों ने डंडेे व ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी और हत्या मेें प्रयुक्त डंडा व ईंट बबूल की झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से आलाकत्ल बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed