फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Friday night's rain increased the chill, and the mercury rose again after the sun came out.

Hardoi News: शुक्रवार रात हुई बारिश से बढ़ी ठिठुरन, धूप से निकलने से फिर पारा चढ़ा

Sat, 24 Jan 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Friday night's rain increased the chill, and the mercury rose again after the sun came out.
फोटो-07- लखनऊ रोड पर धूप में जाते लोग। संवाद
हरदोई। मौसम के करवट लेने के बाद शुक्रवार की रात को काफी देर तक मध्यम बारिश होती रही। रात में बारिश से ठिठुरन का अहसास हुआ लेकिन शनिवार को धूप निकलने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दोपहर बाद से मौसम भी गर्म हो गया ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़ों को उतार दिया। जनवरी के इस तरह के मौसम लोगों को गर्मी का अहसास करा रहा है। हालांकि, सूर्यास्त के बाद से रातें अभी सर्द हो रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात देर तक हुई मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। लेकिन शनिवार सुबह हल्के बादलों के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को अपने भारी गर्म कपड़े उतारने पड़े। जनवरी के महीने में इस तरह का मौसम लोगों की समझ से बाहर हो रहा है।
विज्ञापन

दिन में तो गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन रातें सर्द हो रही हैं। ऐसा मौसम लोगों की बीमारी की वजह भी बन रहा है। चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात को करीब 1.5 मिमी बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्द्रता सुबह 89 प्रतिशत और शाम को 63 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed