फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Friday night was the coldest of the year

Hardoi News: साल की सबसे सर्द रही शुक्रवार की रात

Sun, 14 Jan 2024 12:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Friday night was the coldest of the year
हरदोई। कई दिनों से कभी शीतलहर तो कभी बूंदाबांदी का सामना कर रहे जनपदवासियों को शनिवार को भी राहत नहीं मिली। इस सर्दी की सबसे सर्द रात शुक्रवार की रही। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन इससे बहुत राहत नहीं मिली। सूरज ढलने के बाद गलन जरूर तेजी से बढ़ गई। फिलहाल कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

सर्दी का सितम जारी है। शनिवार की सुबह घने कोहरे से हुई। इसके साथ ही चार किमी की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। शीत लहर से लोग ठिठुर गए। शहर में आम दिनों से लोगों की आवाजाही कम रही। सुबह से शीत लहर और गलन से परेशान लोगों को दोपहर में खिली धूप से राहत की उमींद बढ़ी। मगर दोपहर की धूप भी लोगों को गलन से राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलन बढने से लोग परेशान रहे। सुबह दृष्यता पचास मीटर रही। इससे वाहनों और पैदल चलने वालों तक को समस्या हुई। सुबह वाहनों की रफ्तार बहुत धीमी रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो इस वर्ष मौसम में सबसे कम था।
पिछले वर्ष आज के दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पूर्व दस जनवरी 2023 को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार को भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान में और गिरावट आ सकती है। सर्दी से निजात मिलने की संभावना कम है।



तापमान में पर एक नजर
दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान
13 जनवरी 16.0 5.5 डिग्री सेल्सियस
12 जनवरी 17.0 7.0
11 जनवरी 14.6 7.5
10 जनवरी 16.0 9.2
09 जनवरी 17.5 9.5
08 जनवरी 15.2 8.5
इंसेट
ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरे यात्री
स्थानीय स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों की लेट लतीफी शनिवार को भी जारी रही। स्टेशन पर रैन बसेरा न होने के कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर शीत लहर के बीच ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। शनिवार को मेरठ सिटी राजरानी एक्सप्रेस दो घंटा तीन मिनट, सरसा गरीब रथ एक घंटा 31 मिनट, गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटा 11 मिनट, हावड़ा-अमृतसर एक घंटा दस मिनट, अवध- असम एक्सप्रेस चार घंटा 42 मिनट, सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटा 36 मिनट, मुजफ्फरपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस दो घंटा 16 मिनट देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed