{"_id":"5df27e138ebc3e882254b573","slug":"freezing-cold-mercury-came-down-by-two-degrees-hardoi-news-knp531813439","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 डिग्री गिरा, आज 3 डिग्री और गिरने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 डिग्री गिरा, आज 3 डिग्री और गिरने की संभावना
विज्ञापन
फोटो-9-सुबह सर्दी में गर्म कपड़े पहन कर स्कूल जाते बच्चे। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने धीरे-धीरे अपने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिए हैं। गुरुवार सुबह छाई बदली व सर्द हवाओं से दो डिग्री पारा गिर गया। स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़े भी गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार को तीन डिग्री तक पारा और गिरने की संभावना है।
इस सीजन में पहली बार गुरुवार सुबह ठंड मेें लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर बाद धूप खिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की। घरों में मौजूद लोग अपनी छतों पर तो दुकानों के लोग धूप सेंकने सड़कों पर डेरा जमाए देखे गए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि दिसंबर में ठंड व कोहरा अभी ज्यादा नहीं है।
यह कहना कठिन लग रहा है कि इस बार ठंड कैसी पड़ेगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दो डिग्री पारा और नीचे आ गया। उन्होंने बताया कि बारिश के भी आसार बने हुए हैं। शुक्रवार को तीन डिग्री पारा और गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
अभी तक गर्म कपड़ों का बाजार कुछ ठंडा पड़ा था। दुकानदार अमित व अज्जू आदि ने बताया कि हैवी व लांग वुलन गारमेंट्स की मांग बढ़ी है। खरीदारी में 50 से 60 फीसदी वृद्धि हुई है।
ठंड के चलते अलग-अलग रंगों व डिजाइनों के टोपी, मफलर दिखने लगे हें। दुकानों के अलावा फुटपाथ पर इनकी बिक्री कुछ ज्यादा हो रही है। इसमें ब्लैक, ब्लैक रेड, ग्रे व चाकलेट कलर की डिमांड ज्यादा है। इनके रेट 100 से 250 रुपये प्रति पीस तक देखने को मिल रहे हैं।