फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraud report filed against the accused who lured people into financing vehicles

Hardoi News: बहलाकर वाहन फाइनेंस कराने वाले आरोपी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Tue, 07 Oct 2025 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against the accused who lured people into financing vehicles
हरपालपुर। एसपी के आदेश पर नगला भूपतिपुर निवासी दिव्यांग ने कोतवाली में सूरजूपुर दर्जना निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपी ने बहलाकर उनके नाम चार पहिया वाहन फाइनेंस करा लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला भूपतिपुर गांव निवासी ओम प्रकाश दिव्यांग हैं। ओम प्रकाश के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के सूरजूपुर दुर्जना गांव निवासी संजेश ने बहलाकर उनके नाम एक चार पहिया वाहन फाइनेंस करा लिया। वह वाहन का खुद उपयोग कर रहे हैं। शुरुआत में वह वाहन की किस्तें उनके खाते में जमा करते रहे फिर किस्तें देना बंद कर दीं।
विज्ञापन

दो अगस्त 2025 को उन्होंने सवायजपुर तहसील के समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत से गुस्साए आरोपी ने उनसे गाली-गलौज करते हुए किस्त न जमा करने और गाड़ी से किसी को कुचल कर उन्हें फसाने की धमकी दी। 13 अगस्त 2025 को उन्हाेंने एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कोतवाली की एक महिला दरोगा ने उन्हें थाने बुलाकर धमकाया और फर्जी जांच आख्या लगा दी। इसके बाद ओम प्रकाश ने दोबारा एसपी को शिकायती पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed