{"_id":"5fdcf1c18ebc3e3ba47b5525","slug":"fraud-report-against-munim-hardoi-news-knp600738524","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम ने भट्ठा मालिक को लगाई पांच लाख रुपये की चपत, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनीम ने भट्ठा मालिक को लगाई पांच लाख रुपये की चपत, रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे के मुनीम ने पुरानी ईंट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये की चपत भट्ठा मालिक को लगा दी। भट्ठा मालिक की तहरीर पर मुनीम के विरुद्ध जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाहाबाद तहसील क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी निवासी दीपक कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उनका ईंट भट्ठा फत्तेपुर गाजी में है। आर्थिक समस्या के चलते भट्ठा नहीं चला पाने पर उसने 2019 में अपने भट्ठे को किराये पर दे दिया। भट्ठे पर लगी पुरानी ईंटों की बिक्री कमीशन पर करने का कार्य भट्ठा मुनीम रामपाल, मानवेंद्र और रमेश गुप्ता को देे दिया था।
आरोप है कि पुरानी ईंटें पिहानी कोतवाली क्षेत्र के लीलापुरवा निवासी मुनीम रामपाल पुत्र मदारीलाल ने ग्राम प्रधानों को उधार देने के नाम पर बेच दीं और पांच लाख रुपये हड़प लिए। तबक्कलपुर और बरम्हौला में भी ईंटों को बेच दिया। जबकि प्रधानों को ईंटें मिली ही नहीं। मामले में तहरीर के आधार पर ईंटों की चोरी, गबन, गेटपास व हेराफेरी करने के आरोप मेें मझिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।