{"_id":"679920372d3a108931032502","slug":"fraud-of-rs-25-lakh-in-the-name-of-job-report-filed-against-three-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-126035-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी, तीन पर रिपोर्ट
Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर। नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की ठगी किए जाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अरवल थाना क्षेत्र के सरेहसर गांव निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि 2017 में नौकरी लगवाने के लिए चंदरसीपुर निवासी अखिलेश, अवधेश व जीतेंद्र ने उससे ढाई लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लग पाई तो आशीष ने रुपये वापस मांगे। अब तक रुपये भी वापस नहीं किए।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से मिलकर उसने अपनी बात रखी। एसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थानाध्यक्ष अरवल दृगपाल सिंह गौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
10 लाख मांगे, पति समेत आठ पर रिपोर्ट
संडीला। उपाध्याय खेड़ा निवासी श्वेता ने बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को लखनऊ के बालागंज इलाके के एकतानगर निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब सही चलता रहा। इसके बाद पति राहुल, ससुर लक्ष्मण, सास गुड्डी, नंद लक्ष्मी, देवर आदित्य, पति के मामा जय नारायण व संतोष, मामी रीमा, दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने में असमर्थता जताई तो चार मार्च 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से श्वेता अपने मायके में रह रही है। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)